Godda News: होम क्वारंटाइन और क्वारंटाइन केन्द्र मे रह रहे प्रवासी मजदूर से सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें


ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-   उपायुक्त गोड्डा किरण पासी के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सीय जांच कराकर होम क्वॉरेंटाइन एवं जिला क्वॉरेंटाइन केन्द्रों में भेजी जा रही है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि रेड जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों को रखने के लिए अपने अपने ब्लॉक में केंद्रों की सूची प्रदान कर गोड्डा कॉलेज गोड्डा से भेजे जा रहे विभिन्न प्रखंडों के प्रवासी मजदूरों को रखने की समुचित प्रबंध किए जाएं।सभी प्रवासी मजदूर से अपील की गई की आप क्वॉरेंटाइन सेन्टर में सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से साथ ही साथ जिला प्रशासन अहम योगदान के फलस्वरूप बस सुविधा प्रदान कर प्रवासी मजदूरों को समीपवर्ती राज्यों एवं जिले से गोड्डा लाया जा रहा है।जिसे लाकर गोड्डा कॉलेज गोड्डा में स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन हेतु उनके घर भेजा जा रहा है।तथा जो रेड जोन वाले राज्यो से आने वाले प्रवासी मजदूर हैं उन्हें लोगों को जिले के क्वॉरेंटाइन केन्द्रों एवं प्रखंडों में भेजा जा रहा है।सभी प्रवासी श्रमिकों का *वेलकम टू होम* के साथ जिला प्रशासन के द्वारा स्वागत की जा रही है। उपायुक्त महोदया गोड्डा के द्वारा बताया गया कि होम क्वारंटाइन में प्रवासी मजदूर सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें एवं किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने नजदीकी अस्पताल को तुरंत सूचित करें। मेडिकल टीम के द्वारा सभी श्रमिकों का मेडिकल जांच किया जा है थर्मल स्क्रीनिंग जांच के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन/ जिला क्वॉरेंटाइन हेतु उनके घरों के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हेतु 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह भी दी गई। श्रमिकों को भेजते समय चिकित्सीय टीम एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के द्वारा उन्हें होम क्वॉरेंटाइन एवं जिला क्वॉरेंटाइन मे रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जा रहे हैं। उपायुक्त महोदया गोड्डा के द्वारा सभी गोड्डा जिलेवासियों को सलाह दी जा रही है कि आप सभी धैर्य रखें ,उन्होंने प्रवासी मजदूरों के मंगल स्वास्थ्य की कामना की ।

                                                 
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें