Jamtara News जामताड़ा में फंसे संतों को उपलब्ध कराया गया मोदी आहार

ग्राम समाचार जामताड़ा।
भाजपा की और से चलाये जा रहे मोदी आहार कार्यक्रम के तहत जामताड़ा जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं नगर में रासन सामग्री, मास्क एवं अन्य सामग्री बाटी जा रही है, इसके साथ ही अस्वस्थ रोगी को दवाई एवं खाद्य वस्तु बांटी जा रही है। इसके साथ ही मठ, मंदिर के पुजारियों को भी मोदी आहार के तहत रासन, दवाई, मास्क आदी बांटी जा रही है। इसी क्रम में आज भाजपा का वरिष्ट नेता एवं संथाल परगना मोदी आहार के प्रभारी बीरेंद्र मंडल तथा भाजपा जामताड़ा के जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक सोमनाथ सिंह द्वारा नवदीप इस्कॉन के कई संत जो जामताड़ा शिव मंदिर के सत्संग भवन में लॉकडाउन के कारण फस गये है, उनको मोदी आहार श्री मंडल के द्वारा मुहैया कराया गया, सभी सन्यासियों ने इसपर काफी प्रन्नता व्यक्त किया। पार्टी के इस प्रकार के प्रयास के लिए बधाई दिया एवं देश को कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना किया ।श्री मंडल सहित सभी ने संत संग भजन कीर्तन किया, वहां उपस्थित सभी आम जन काफी प्रसन्नता व्यक्त किया। श्री मंडल ने बताया की, मोदी आहार का कार्यक्रम लगातार चलते रहेगा लोगोँ को किसी प्रकार का समस्या न हो, इसका ख्याल रखा जायेगा, इसके लिए जामताड़ा के नगर एवं ग्रामीण दोनों ही छेत्र में अलग अलग स्वंय सेबक नियुक्त किया गया है, जो आवस्यकता पढ़ने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है, लोगोँ से पूछने पर लोग बहुत प्रसन्नता व्यक्त किया लोग श्री मंडल एवं बीजेपी कार्यकर्त्ता के इस संकट काल में मदद देने के लिये काफी खुश नजर आया।   मौके में  सोमनाथ सिंह ने कहा की मोदी आहार के तहत जरूरतमंदों के बीच हमारे स्वयं सेवक श्री वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में खाद्य सामग्री का वितरण निरंतर करेगी जब तक यह लॉक डाउन रहेगा मौके में रंजीत यादव ने कहा मोदी आहार के संथाल परगना प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वीरेंद्र मंडल जी ने जरूरतमंदों के बीच खदान में आपूर्ति के अलावे दवाई एवं मार्क्स का भी वितरण ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में कर रहे हैं जो काफी सराहनीय है।
                                          - अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें