
ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 19 .05.2020 को उपायुक् किरण पासी अध्यक्षता में विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के संभाभ्य प्रसार के बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए| के द्वारा बताया गया कि विभिन्न प्रखंडों में प्रवासी मजदूरों को विभिन्न राज्यों एवं जिले से लाया जा रहा है साथ ही उन्हें होमक्वॉरेंटाइन एवं जिला क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। वर्तमान समय में प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की एक विकट समस्या उत्पन्न हो गई है उनको ध्यान में रखते हुए उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा रोजगार उन्मुखी योजना का सृजन किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा सके। मनरेगा जैसे योजना मे योग्यता के अनुरूप कार्यों का चयन कर उन्हें रोजगार प्रदान किए जाएं । उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में मनरेगा योजना के अंतर्गत 200 दिनों तक के लिए रोजगार का निर्माण कर लोगों को रोजगार प्रदान किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिल सके साथ ही साथ सरकार के द्वारा चलाएं जा रहे अन्य योजनाओं को भी जल्द से जल्द विभिन्न प्रखंडों में चालू किए जाएंगे ।उपायुक्त गोड्डा के द्वारा बताया गया कि जिले में अम्फान चक्रवाती तूफान की आने की सूचना मौसम विभाग के अनुसार प्राप्त हो रही है जिनके अनुरूप सभी जिलेवासियों को सूचित किया जाता है कि वे सुरक्षा के इंतजाम कर सुरक्षित रहें साथ ही साथ बिजली विभाग एवं सूचना संपर्क स्थापित करने के लिए दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को निदेश दिए गए हैं कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे अपने कर्मियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की समस्या आने पर उनसे जल्द से जल्द संपर्क स्थापित किया जा सके।
Editor -
भुपेन्द्र कुमार चौबे
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें