Jamtara News लॉक डाउन के कारण पुजा-अर्चना पर आश्रित पंडितों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ: त्रिलोचन पांडेय

ग्राम समाचार जामताड़ा: 
एकता ही बल है, इसी मंत्र का पालन करेगें तो बैश्विक महामारी को आवश्य पराजित करेगें। कोरोना का प्रसार नियंत्रण करने को अगर लॉक डाउन के विस्तार की आवश्यकता है तो किया जाय हम पुरोहितों का देशहीत में समर्थन रहेगा। उक्त बातें मंगलवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के देवालयों पुरोहित ने सदर प्रखंड स्थित शिव मंदिर परिसर में संपन्न पुरोहित सम्मान समारोह में कहा। आगे कहा लॉक डाउन के कारण मंदिर में श्रद्वालुओं की आवाजाही पूर्ण रुपेण बंद है। वहीं धर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ शादी विवाह भी ठप है। ऐसे में धार्मिक अनुष्ठान पर आश्रित पंडित जनों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हुई है। लेकिन महामारी से संद्यर्ष  की जज्बा ने आर्थिक कष्ट को भुला दिया है। और महामारी के खिलाप कदम से कदम मिलाकर संद्यर्ष कर रहा हूं। मौके पर ब्राहमण एकता मंच के जिला अध्यक्ष  सह बरीय अधिवक्ता त्रिलोचन पांडेय ने बताया की लॉक डाउन के कारण पुजा-अर्चना पर आश्रित पंडितों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है। हलांकी बैश्विक महामारी से जीत हो इस निमित मंदिरों में लॉक डाउन का अनुपालन करने का आग्रह पंडित से किया। पंडित जनों ने स्वीकार किया। आगे कहा ब्राहमन एकता मंच इस बिषम परिस्थित में पुरोहित एवं पंडित के साथ है। इसी निमित मंदिर परिसर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के देवालयों के पंउितों को अंगवस्त्र,नगद दक्षिणा एवं खादय सामाग्री बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में शारिरीक दूरी एवं लॉक डाउन के शर्त के बारे में चच्रा किया गया। लोगों ने शारिरीक दूरी का अनुपालन करते हुए भगवान से पा्रर्थाना किया की बैश्विक महामारी से शीघ्र विश्श्व को मुक्ति प्रदान करें।  मौके पर आचार्य गौरी शंकर पांडेय,आचार्य संजय पांडेय, पंडित नारायण झा,पंडित महाबीर तिवारी,पंडित अजय पांडेय,पंडित प्रकाश चौबे,पंडित संतोष पांडेय,पंडित गौतम तिवारी,पंडित देवाशीष पांडेयपंडित मृत्युंजय ओझा,पंडित  मुकेश दुबे आदि मंदिर के पुरोहित सम्मानित किये गये। कार्यक्रम के क्रियान्यवन में मंच प्रतिनिधि अनुप मिश्रा,पींटू मिश्रा,अंजनी झा,उदय किशोर पांडेय आदि सदस्य मौजूद थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें