Pakur News : महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार: एसपी

ग्राम समाचार, पाकुड़: बीते 15 मई को पाकुड़िया में एक महिला की हुई हत्या की घटना का उद्भेदन पाकुडिया पुलिस ने कर लिया है। कांड के उद्भेदन की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने बताया कि 15 मई को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सीतापुर गरम पानी झरना नाला के पास एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस उस वक्त अज्ञात मामला दर्ज कर छानबीन कर रहे थी। सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कांड उद्भेदन करने लिए पाकुड़िया पुलिस ने एसपी के निर्देश पर टीम गठन कर मदन कुमार ने पूरी तत्परता के साथ उद्भेदन करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस कांड में दो अभियुक्त शामिल थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि मृत महिला 35 वर्ष की थी। जिसका नाम एल्विना टुडू पाकुड़िया थाना क्षेत्र के वसंतपुर रहने वाले थी। महिला पहले से शादीशुदा थी। इसी बीच मोहुलपहाड़ी का एक युवक मोतीराम मरांडी से दोस्ती हुई और 4 साल से उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोतीराम मरांडी से प्रेम प्रसंग के दौरान दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते रहे और मोतीराम मरांडी ने उस महिला से 50 हजार भी लिए थे। महिला के द्वारा मोतीराम पर दबाव बनाए जाने लगे कि वे अपने घर में ले जाकर साथ में रखें। इसी बीच दोनों वहां गर्म पानी के पास मिलने पहुंचे तो मोतीराम एक साथी राजेश मुर्मू के साथ मिलकर धारदार हथियार से गला रेत कर मौत की नींद सुला दी। मोतीलाल के साथ उसके घर जाने के लिए कपड़ा लाई थी। उसे दोनों ने मिलकर जला दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयोग की गई दबिया कान की बाली, मोबाइल, तालाब से छूरा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी घटना की संलिप्तता स्वीकार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ शशि प्रकाश, पाकुड़िया थाना प्रभारी मदन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।


कांड का उद्भेदन करने वाले पुलिस टीम को मिलेगी रिवॉर्ड

महिला हत्या कांड का उद्भेदन करने वाले पाकुड़िया थाना प्रभारी मदन कुमार को रिवॉर्ड दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि थाना प्रभारी के साथ-साथ इस कांड के उद्भेदन में पुलिस बल के जवानों को भी रिवॉर्ड दिया जाएगा।
Share on Google Plus

Editor - विनोद कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें