ग्राम समाचार हनवारा: जैसा कि हम जानते हैं कि कोरोना जैसी बीमारी ने अब महामारी का रूप ले लिया है! ऐसे में सम्पूर्ण भारत में लॉक डाउन की अवधि 3 मई से बढ़ाकर 17 मई तक कर दी गई है.!
इस लॉक डॉउन की अवधि में सोशल डिस्टेंनसिंग का पालन करना अत्यंत आवश्यक माना गया है !परंतु महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा के परसा सप्ताहिक हाट में सोशल डिस्टेंनसिंग की धज्जियां उड़ती दिखाई दी, जहाँ लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंनसिंग का बिल्कुल अनुपालन नही किया जा रहा था,!
ऐसे में कोरोना जैसी महामारी का खतरा और भी बढ़ता नजर आ रहा है!
- दिलीप कुमार, ग्राम समाचार, हनवारा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें