ग्राम समाचार मिहिजाम: जहाँ एक और कोरोना जैसे महामारी वायरस से पुरे देश एक साथ खड़े होकर लड़ रहा है तो वही हमारे देश के किसान व मजदुर रोजमर्रा से अपनी जिंदगी गुजार रहा है गरीब तबके के लोगो को भोजन की चिंता सताए जा रही है कई लोग भूख से जान भी गवा चुके है तो वही एक और अपने सराहनीय कार्य से प्रचलित मिहिजाम निवासी झारखंड इंटक सचिव मिंटू मंडल अपने परिवार सहित अपने आवास पर सरकार के निर्देश का पालन करते हुए लोगों के बीच एक मीटर की दुरी बना कर एवं हाथों को अच्छे से सेनीटाइज कर गरीब, असहाय एवं मजदूर वर्ग के लोगों के बीच राहत खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे है। तो वही कुछ जरुरत मंदों को मास्क भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इंटक सचिव मिंटू मंडल ने कहा हमारे देश, समाज, संस्था, उद्योग व विभिन्न संस्थानों में मजदूर वर्ग श्रमिकों की अहम भूमिका होती है। यही वह लोग होते हैं जो किसी कंपनी या संस्था को ऊंचाइयों तक लेकर जाते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से कोरोना वायरस महामारी में सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर एवं श्रमिक वर्ग के लोग ही हो रहे है। जिन्हें लॉकडाउन होने की वजह से बहुत सारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरो की परेशानियों को देखते हुए एसडीओ से स्पेशल परमिशन लेकर यह वितरण कार्य किया जा रहा है। ताकि ऐसे लोगों के साथ खड़े होकर उनको कुछ राहत पहुंचाया जा सके,
साथ ही उन्होंने कहा की आगे भी राहत पहुचाने का कार्य जारी रहेगा, जिससे मिहिजाम वासियों के गरीब तबके के लोगों को इस लॉकडाउन के समय में सहूलियत मिल सके।
- रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें