ग्राम समाचार मिहिजाम: मिहिजाम नगर के हांसीपहाड़ी स्तिथ नगर भवन में 34 दिनों से रह रहे कोरनटाइन में 42 लोगो को जिला प्रसाशन व नगर परिषद् मिहिजाम के कर्मचारी सनोज भंडरी, देवाशीष चक्रबर्ती व रवि पासवान की देख रेख में रखा गया है। बताया जाता है की सोमवार तक नगर भवन में कोरनटाइन किये गये लोग 34 दिन गुजार चुके है। तो वही भारत माता मंडप मिहिजाम में भी 3 लोगो को कोरनटाइन में रखा गया है जिसमे एक को सोमवार को छुट्टी मिल जाएगी। मालूम हो की विश्व भर में फैली कोरोना वायरस को लेकर पुरे देश में लॉकडाउन की स्तिथि बनी हुई है। लॉकडाउन के कारण जिले व राज्य के बहार फसे हुए मजदूरो को रोजमर्रे में अपनी जिन्दगी गुजारनी पड़ रही है। जिसके कारण लोग पैदल ही दुसरे जिले व राज्यों से अपने घर के लिए निकल पड़े है। उन लोगों का जिले व राज्य के सीमा पर रोक कर स्क्रीनिंग टेस्ट कर कोरनटाइन में रखा जा रहा है। वही नप कर्मचारी सनोज भंडरी ने बताया की कोरनटाइन में रह रहे लोगो को लॉकडाउन के नियमो का पालन करते व करवाते हुए एक मीटर की दुरी बनाकर तथा ज्यादा से ज्यादा बार हांथो को सेनेटाइज करने को कहा जा रहा है। हालांकि कोरनटाइन में रह रहे लोगो द्वारा भी अपने आप को कोरोना जैसे महामारी से बचाने के लिए सारे नियमो का पालन भी कर रहे है।
वही उन्होंने बताया की कोरनटाइन में रह रहे लोगो में 41 कोलकाता व 1 आसनसोल के है। उन्होंने ने बताया की कोरोना जैसी महामारी बीमारी कूड़े कचरों से भी फैलता है जिसको देखते हुए हर रोज नगर भवन के आस-पास फैले कचरे को साफ़ किया जाता है। कोरनटाइन में रह रहे लोगो के खाने पिने की चीजो को भी साफ सुथरे जगहों पर रखकर बनाया जाता है। वही उन्होंने बताया की हर रोज बच्चो को दूध, बिस्कुट व अन्य खान पिने की सामग्री समय पर दि जाती है। तो वही लोगो को सुबह के नास्ते में मुड़ी व सब्जी, दोपहर के खाने में चावल, दाल व सब्जी दिया जाता है।
बता दे की सब्जी की प्रकार को हर रोज बदली जाती है। तो वही रात्रि के समय में पुड़ी व सब्जी जैसे खाने पिने की सामग्री दी जाती है। वही उन्होंने बताया की 34 दिनों के भीतक एक भी लोगो को नगर भवन में कोरनटाइन लोगो को खबर लिखे जाने तक नही किया गया है।
- रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें