Godda News: सभी 206 प्रवासी मजदूर भेजे गए होम क्वारंटाइन में






ग्राम समाचार,गोड्डा:- मंगलवार 5 मई को बेंगलुरु से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रांची पहुचे श्रमिकों में से गोड्डा जिला के श्रमिकों को घर लाने के लिए जिला प्रशासन ने बस को सैनिटाइज कर रांची भेजा जिसे लाकर गोड्डा कॉलेज गोड्डा में स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन हेतु उनके घर भेजा गया।
वेलकम टू होम थीम से जिला प्रशासन ने किया स्वागत:-
रांची से गोड्डा जिले के लिए 206 प्रवासी श्रमिक गोड्डा कॉलेज गोड्डा पहुंचे पहुंचे। सभी श्रमिकों का *वेलकम टू होम* के साथ जिला प्रशासन के द्वारा स्वागत किया। उपायुक्त  गोड्डा किरण पासी के दिशा निर्देश पर उप विकास आयुक्त गोड्डा सुनील कुमार ,समाज कल्याण पदाधिकारी श्री अनिल टूडू, जिला खनन पदाधिकारी मेधलाल टुडू , श्रम अधीक्षक गोड्डा डॉ0 नरेंद्र कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा श्री आकाश चोपड़ा, अंचलाधिकारी गोड्डा श्री प्रदीप शुक्ला, अंचलाधिकारी पथरगामा राजू कमल की अगुवाई में सभी श्रमिकों का भव्य स्वागत किया गया।

होम क्वारंटाइन में सामाजिक दूरी का करें पालन:-

सिविल सर्जन गोड्डा शिव प्रसाद मिश्रा के निर्देशानुसार मेडिकल टीम के द्वारा सभी श्रमिकों का मेडिकल जांच किया गया । मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घरों के लिए वाहन से रवाना किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हेतु 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह भी दी गई।

श्रमिकों के एंड्राइड मोबाइल फोन में कराया गया आरोग्य सेतु एप्प इंस्टॉल:-
जिन श्रमिकों के पास एंड्राइड मोबाइल था उनके एंड्राइड मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड कराया गया। आरोग्य सेतु एप्प से स्वास्थ्य जानकारी हासिल करते रहेंगे।

 श्रमिको को दिया गया सूखा राशन ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो:-
श्रमिकों के रवानगी से पूर्व उन्हें खाद्य सामग्री का एक पैकेट भी प्रदान किया गया ताकि तत्कालीन उन्हें खाद्यान्न हेतु किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए।

सभी श्रमिक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जांच में सहयोग किए:-
गोड्डा कॉलेज गोड्डा में सभी श्रमिक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपना अपना जांच कराए। सभी के हाथों पर होम क्वारंटाइन का मुहर लगाया गया। थर्मल स्कैनर से श्रमिकों का तापमान की जांच की गई। अदानी पावर की तरफ से सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था कराई गई।
गोड्डा पहुंच भावुक हुए श्रमिक, सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद|
जब सभी श्रमिक गोड्डा जिला में कदम रखे सभी भावुक हो उठे और एक स्वर में कहा मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद जिन्होंने हमलोगों को घर परिवार तक पहुचाने का कार्य किया। श्रमिकों को भेजते समय उन्हें होम क्वॉरेंटाइन रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।उनकी मंगल स्वास्थ्य की कामना जिला प्रशासन द्वारा किया गया।  मौ के पर नगर परिषद अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार मंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजीव मिश्रा , नीति आयोग के कोषांग प्रभारी संतोष कुमार, सहायक नगर परिषद भास्कर कुमार, अडाणी पावर के अधिकारी भी मौजूद थे ।                                                               

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें