 |
| दुमका जामताड़ा मार्ग के बीच बंसकुटिया के पास घटना के बाद खड़ी वोल्वो सवारी |
ग्राम समाचार, दुमका । दुमका-गोविंदपुर हाइवे के मसलिया थानांतर्गत बसकुटिया मोड़ के पास बीते देर रात नो बजे एक भोलवो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिससे वोल्वो में सवार चार लोग घायल हो गए। वॉल्वो(JH-10BV-9238) में केरल से फंसे चालीस मजदूर सवार थे जो साहेबगंज जिला जा रहा था। बसकुटिया के पास दुमका से खाली लौट (UP-79T-0590) रही ट्रक का अचानक संतुलन बिगड़ा और यह घटना घटी। मौके पर मसलिया पुलिस पहुँच कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज कर दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लिया। बाद में तहकीकात करते छोड़ दिया। बता दें कि इनदिनों ड्राइवर खाली सड़क पाकर गति में नियंत्रण न रखकर बैखोप सवारी चलाते हैं। लॉकडाउन में सड़क में भीड़ कम रहती है। घटना के समय आस पास के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि पहुंचे थे।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)
Editor -
केसरीनाथ यादव, दुमका
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें