ग्राम समाचार, दुमका । कोरोना कोविड-19 से अछूता अब रहा दुमका में दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पुष्टि हो गई है। अब झारखण्ड का बारहवां जिला दुमका बन गया जो अब तक ग्रीन जॉन बना हुआ था। इस खबर से शासन-प्रशासन में खलबली मची हुई है। दोनों संक्रमित व्यक्ति गुड़गांव से काम कर लौटा था। इन्हें सरैयाहाट स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय में कोरनटाईन में रखा गया है। आश्चर्य की बात यह है कि दोनों व्यक्ति स्वस्थ दिख रहे हैं। ब्लड सेम्पल जांच के बात कोरोना की पुष्टि हुई है।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें