Godda News: कोविड- 19 वैश्विक आपदा के इस घड़ी में सखी मंडल ने अपनी महत्ता साबित की/अब तक 9,65,025 थाली परोसी - उपायुक्त गोड्डा






ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 19.05.2020 को गोड्डा जिला के सभी 09 प्रखंडों के 198 पंचायतों में 392 मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत 6243 असहाय एवम् बेसहारा, 11233 अतिगरीब, 1833 दिव्यांग/ वृद्ध कुल मिलाकर 19309 लाभुकों को निशुल्क दोपहर का भोजन खिलाया गया । जिसमें 10424 महिला और 8885 पुरुष शामिल है । इससे 915 गांवों के लाभुक लाभान्वित हो रहे है।
कोविड-19 वैश्विक महामारी आपदा की इस घड़ी में जबपूरा विश्व कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है, जरूरत है देश के हर वर्ग को आगे आकर अपनी भूमिका निभाने की | ऐसे कठिन समय में राज्यभर के सखी मंडल की महिलाएं अपनी भूमिका सुनिश्चित कर कोरोना के खिलाफ जंग में पहली कतार में खड़ी है|गोड्डा जिला में कोविड-19 के खिलाफ जंग में सखी मंडल को कोरोना वारियर्स के रूप में पहचान देकर गोड्डा जिला में भूखा जरूरतमंदों को निस्वार्थ भाव से निशुल्क भोजन कराकर एक नई दिशा दिखाने का कार्य किया जा रहा है | समाज के बेसहारा, असहाय, विधवा, निबंधितमज़दूर, वृद्ध, जरूरतममंद, दिव्यांग, PVTG परिवार एंव अति गरीब लोगों कों दो वक्त के खाने की दिक्कत न हो, इसके लिए जेएसएलपीएस के सखी मंडल दीदियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है, जो की काफी प्रशंसनीय है ।गोड्डा जिला में 392 मुख्यमंत्री दीदी किचन का सफलतापूर्वक करीब पंद्रह सौ महिलाओं द्वारा संचालन बिना किसी सेवा शुल्क के किया जा रहा है|मुख्यमंत्री दीदी किचन के जरिये झारखण्ड सरकार ने सखी मंडल के माध्यम से लॉकडाउन की कठिन परिस्थिति में भूख के खिलाफ जो आन्दोलन छेड़ा है, वो सफल साबित हुआ है| मुख्यमंत्री दीदी किचन के जरिये अब तक 9,65,025 थालियाँ परोसी जा चुकी है|इस शानदार नेटवर्क का उपयोग जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा दूरस्थ इलाकों तक सामाजिक दुरी, व्यक्तिगत स्वच्छता,ग्रामीण इलाकों में कोरोना के लक्षण वाले लोगों की पहचान करने समेत अन्य जागरूकता सन्देश के प्रसार के लिए किया जा रहा है, ताकि स्थानीय समुदाय तक सही सूचनाएं पहुंच सके |दीदी किचन में सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखा जा रहा है तथाखाने से पहले औरखाने के बाद सभी को साबुन एवम् हैंडवाश से हाथ धुलवाया जा रहा है । जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडल के दीदी द्वारा मास्क का भी निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हर मोर्चे पर सेवाएँ दे रही सखीमंडल की बहने आपदा की इस घडी में पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत चावल पैकिंग समेत टेक होम राशन पहुँचाने का कार्य भी किया जा रहा है|कोविड 19 वैश्विक आपदा की इस घडी में सखी मंडल ने अपनी महत्ता साबित की है|ऐसे विपदा से निपटने की इस जंग में सखी मंडल की महिलाओं का योगदान अतुलनीय है|

                        
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें