Mihijam News (Jamtara) जिला ग्रीन जॉन में लौटने पर नप अध्यक्ष दिए नगर वासियों को बधाई, ग्रीन जॉन पर छुट का दुरुपयोग कर रहे है लोग, उड़ा रहे है नियमो की धज्जिय


ग्राम समाचार मिहिजाम:
लॉकडाउन 4.0 में ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में सरकार ने कुछ शर्तों के साथ छूट दी है। लेकिन इस छूट का आम लोगों ने जबरदस्त दुरुपयोग किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सावधानी नहीं बरती। बता दें कि मिहिजाम में मंगलवार व शनिवार को लगने वाली सप्ताहिक हाट में शारिरिक अलगाव का जमकर बांध टूटा। शहर के समाजसेवी काजू शर्मा ने कहा की पूरे शहर में ऐसा प्रतीत हो रहा मानो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के प्रकोप को लोग मज़ाक में ले रहे हैं। सप्ताहिक हाट में कुछ दुकानदार ने मास्क तक नहीं पहना था। वहीं सोशल डिस्टनसिंग की खिल्लियां साफ तौर पर उड़ती नज़र आई, जहा प्रशासन नदारद नज़र आये। शहर के बाजारों का नजारा ही बदल गया था। ग्रामीण क्षेत्रों से भी व्यापारी मंडी पहुंच रहे हैं। इस कारण भी भीड़ दिखी। व्यापारियों ने बताया कि बाजार खुलने के कारण अब कोई भी सामान मिलने में परेशानी नहीं हो रही है।

जिला ग्रीन जॉन होने पर मिहिजाम नप अध्यक्ष के दी नगर वासियों को बधाई:

मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल प्रसाद गुप्ता ने कहा जिला उपायुक्त के अथक प्रयास से ही जिला पुनः ग्रीन जोन में तब्दील हुआ व सुरक्षित है। मिहिजाम वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला ग्रीन जोन में ही रहे इसके लिए हमें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार ने छूट दी है लेकिन कुछ शर्तों के साथ। उन शर्तों का अनुपालन करने की जिम्मेदारी सभी की है। लेकिन लापरवाही जिले को ग्रीन जोन से बाहर भी कर सकती है। इसलिए सभी लोगों से विनम्र आग्रह है घरों से बाहर निकलते वक़्त मास्क अवश्य इस्तेमाल करें व शारिरिक दूरी की अवहेलना कदापि ना करें। गरम पानी का सेवन करें। सरकार के दिशा निर्देश का पालन कर ही हमसब कोरोना को हराने में सक्षम हो सकते हैं।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें