ग्राम समाचार
मिहिजाम:
मिहिजाम
के भारत माता मंडप में बने क्वारंटाइन सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था में कमी पर
प्रवासी लोगों ने शोरशराबा किया था। दरअसल ना समझी की वज़ह से विवाद खड़ा हुआ फिर
अधिकारी के समझाने पर मामला ठंडा हुआ। हालांकि नगर प्रबंधन द्वारा तत्काल प्रभाव
में आकर क्वारंटाइन सेंटर की साफ सफाई को लेकर मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित
किया गया। साथ ही क्वारंटाइन सेंटर में लगे पंखे को भी दरुस्त करवाया गया एवं क्वारंटाइन
सेंटर में अपने माता पिता के साथ एक 8 माह की बच्ची भी है जिसको देखते हुए टेबल
पंखे की भी व्यवस्था की गयी ताकि क्वारंटाइन सेंटर में किसी को भी कोई दिक्कत ना
हो। वहीं समय पर भोजन के साथ ही छोटे बच्चे के लिए दुध की भी व्यवस्था की जा रही
है। वही इस संबंध में नप अध्यक्ष कमल प्रसाद गुप्ता ने कहा की क्वारंटाइन सेंटर
में जो भी अप्रवासी मौजूद हैं, वे सब हमारे अतिथि स्वरूप हैं। जिनका बखूबी ख्याल
रखा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा की भारत माता मंडप में बने क्वारंटाइन सेंटर
पर जिला उपायुक्त की भी पैनी निगाह बनी हुई हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से
लेकर नगर प्रबंधक तक प्रवासियों के सत्कार में लगे हुए हैं। किसी भी प्रकार की
अनियमितता होने पर त्वरित संज्ञान लिया जायेगा।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें