ग्राम समाचार फतेहपुर:
प्रखंण्ड सभागार फतेहपुर में मुकेश कुमारबाउरी ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत राज एवं कोविड-19 विभागों का साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये। एक जुन से सभी पंचायत में पौधा रोपो जल रोको अभियान चलाने का निदेश दिए। सभी प्रवासी मज़दूरों का डाटा बेस उनके हुनर के अनुसार तैयार करने के लिए मुखिया को कहा। प्रवासी मज़दूरों को अपने पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को निर्देश दिए। सभी ग्रामो में मनरेगा से कम से कम पांच योजना अनिवार्य रूप से संचालित करने के लिए कहा गया।
मनोज कुमार मिश्र, ग्राम समाचार, फतेहपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें