Dumka News : तेज आंधी से उजड़े दो नाश्ता दुकान

फ़ोटो: टूटे हुए दुकान के साथ राजेंद्र शाह
ग्राम समाचार, दुमका । मसलिया प्रखंड के शनिवार देर दोपहर की आंधी तूफान से गुमरो गांव के राजन शाह का पोखरिया मोड़ पर बने मिठाई दुकान को छज्जे समेत उजाड़ दिया। वहीं बगल के एक और जयनारायण साह का भी दुकान उड़ा दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले दोनों का भरण पोषण मिठाई दुकान से ही चलता था। लॉकडाउन में दुकान बंद रहने से आर्थिक स्थिति चरमराया हुआ पूर्व से था कि आँधी ने और मुसीबत बढ़ा दी है। दुकान पूरी तरह से ध्वस्त होने के कारण पेट चलाने के लिए सारे दरबाजे बंद हो गये। उनका कहना है कि अब घर बनवाएं या रोजी रोटी का जुगाड़ करें। प्रखंड के अंचलाधिकारी से उन्होंने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
                केसरीनाथ, ग्राम समाचार, मसलिया(दुमका)
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें