Bhagalpur News:भागलपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, हत्या के आरोपी दो अपराधी गिरफ्तार

ग्राम समाचार, भागलपुर। बाथ थाना क्षेत्र स्थित गहिरा नदी बहियार में विगत 4 अप्रैल को हुए मुकेश कुमार हत्या मामले में प्राथमिक अभियुक्त गौरव कुमार और नीरज कुमार दोनों इंग्लिश खानपुर निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बाथ थाना अंतर्गत 29 अप्रैल को मुकेश कुमार की हत्या बाथ थाना क्षेत्र के गहिरा नदी बहियार के पास कुछ अज्ञातों के द्वारा कर दी गयी थी। जिसके संदर्भ में मृतक की पत्नी के द्वारा चार लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए बाथ थाना में मामला दर्ज कराया था। कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के द्वारा थानाध्यक्ष बाथ को निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष बाथ द्वारा लागातार छापामारी करते हुए तकनीकी एवं परंपरागत अनुसंधान के आधार पर कांड़ में संलिप्त दो अभियुक्तों को बाथ थाना अन्तर्गत रसीदपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त दोनों अभियुक्तों ने कांड़ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें