Dumka News : पेयजलापूर्ति की पाइपलाइन सड़क किनारे गटर में बिछी, ग्रामीणों ने किया विरोध उठी उच्च स्तरीय जांच की मांग

मसलिया में नाली में बिछे पेयजलापूर्ति पाईप का विरोध करते ग्रामीण
ग्राम समाचार, दुमका । सरकार आम जनता के हित के लिए समय समय पर कई योजनाओं को लागू करती है। जिससे लोगों तक सुविधा व्यवस्था मुहाल हो सके। लोगों को घर घर में साफ पानी पहुंचे इस निमित्त पेयजलापूर्ति योजना की शुरुआत की गई है। कई जगहों में यह कारगर साबित भी हुई है। पर विकास कार्य के इन योजनाओं में लूट तंत्र हावी हो जाये तो सरकार की मंशा पर पानी में फिर जाता है। कुछ ऐसा ही मामला मसलिया के हरोरायडीह पंचायत में चल रहे बहुद्देश्यीय ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत चल रहे कार्य को देख कर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों की माने तो इसमें बड़ा घापला हुआ है। जिस गटर में गंदे पानी निकाशी हो रहा है । वहां जल मीनार का सप्लाई पानी पाइप बिछाया गया है । एक तरफ गंदे गटर का पानी और उसी में स्वच्छ पानी का पाईप । कल अगर यही पाईप कहीं लीकेज कर जाते हैं तो मसलिया वासियों को स्वच्छ पेयजल का सपना सपना ही बन कर रह जाएगा।
मसलिया सड़क किनारे बिछाया गया नाली में पाईप
स्वच्छता विभाग की एजेंसिया लापरवाह होकर जैसे तैसे काम करने में लगी है। विभाग की मॉनिटरिंग सुचारू रूप से नहीं होती है। ग्रामीणों ने बताया यही स्थिति रही तो स्वच्छ जल के बजाय गंदे नाले का पानी ही मसलिया वासियों को नशीब होगा। हटिया डंगाल से पानी सड़क किनारे नाली तक का पानी दो तरफ बहता है। जिसमें सुभाष चौक की ओर नाली को गांव के दो व्यक्ति श्रीधर माल व शिबू जबरन बंद कर करके मुसीबत और भी बढ़ा दिया है। जहां यह पानी दोनों तरफ किसी तरह निष्कासित होता था अब एक ही तरह हो रहा है। बहरहाल थोड़ी सी बारिश से नाली में पानी ओवरफ्लो होकर बगल के घरों तथा दुकानों में घुसने लगता है।
विभाग को चाहिए था कि पाईप के लिये अलग गड्ढे बनाकर पाईप को बिछाता। पर नाली में ही पेयजल पाईप बिछा किसी तरह काम सार कर निकल जाना घपलाबाजी को दर्शाता है। बीते दिनों के बारिस से दुकानदारों व ग्रामीणों को दिक्कतें और बढ़ गयी है। ग्रामीणों ने तत्काल नाली को बंद करने वाले दोनो व्यक्तियों  कारवाई करने के अंचलाधिकारी महेश्वर महतो को लिखित शिकायत कर कारवाई की मांग की है। वहीं मौके पर दिनेश कुमार दे, राकेश कुमार दे,तुषार दे, निताई चंद्र दत्ता,अमर चंद्र दे, समर नंदी,तापस नंदी,बाबन नंदी मदुसूदन दे, छोटन दे,दीपक शाह,बाबू मंडल आदि लोगों ने इस घोटाले की भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
इस पर अंचलाधिकारी महेश्वर महतो का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो मोबाइल घंटो तक व्यस्त बता रहा था।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें