ग्राम समाचार,गोड्डा:- मंगलवार 5 मई जिला प्रशासन के तत्वावधान में रेडक्रॉस द्वारा अडानी फॉउंडेशन और नगर परिषद के सहयोग से संचालित कम्युनिटी किचन स्थानीय जरूरतमन्दों की क्षुधा मिटाने के साथ ही रविवार से लगातार देश के विभिन्न स्थानों से गोड्डा पहुंच रहे प्रवासी मजदूरों को भी निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रहा है। दिन और रात में अलग-अलग समय पर प्रशासन द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों से बस द्वारा गोड्डा लाये जा रहे मजदूरों सहित इस कार्य में लगे लोगों को गोड्डा कॉलेज मैदान पर लगे शिविर में खाना का पैकेट दिया जा रहा है। इस कार्य में रेडक्रॉस के सुरजीत झा, समीर दुबे, अखिल झा, अमरेंद्र सिंह बिट्टु, सुभाष चंद्र दास, आशुतोष झा, इम्तियाज़ अहमद और दयाशंकर का योगदान सराहनीय है।
Godda News: कम्युनिटी किचन कर रही है प्रवासी मजदूरों की भी सेवा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें