Dumka News: अधेड़ आदिवासी महिला की गला दबाकर हत्या

धाकड़जोड़ा गांव में मृतका के मायूस बैठे परिजन
ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया थाना क्षेत्र में सुग्गापहाड़ी पंचायत के धकरजोड़ा गांव में एक आदिवासी महिला की गला घोंटकर हत्या का मामला सामना आया है। महिला की शिनाख्त छाबाक़ी हेम्ब्रम उम्र(50वर्ष) के रूप में हुई है। घटना शनिवार की  है । मृतका का पति माजेस्टर मरांडी ने बताया कि घर से बाहर गया हुआ था। पत्नी घर के आंगन में गांव के ही एक महिला व एक अन्य पुरुष से बातें कर रही थी। पति जब बाहर से घर लौटा तो घरमे ताला बंद था। सोचा कहीं घूमने गयी है। जब शाम तक उन्हें घर में नहीं देखा तो भोजन निकालने के लिए ताला को सरिया से तोड़कर कर घर घूंसा। अंदर का दृश्य भयावह था। पत्नी की लाश फर्श पर पड़ी थी। गले में गमछा से दबाकर मारा प्रतीत हो रहा है। माजेस्टर मरांडी ने बताया कि बातचीत कर रही महिला पकय टूडू के कमर में वही गमछा था जो सुबह बातचीत करने के दौरान देखा था। स्थानीय पुलिस के सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार व डीएसपी संतोष कुमार घटना स्थल पर आ धमके। शक के दायरे बातचीत करने वाले एक  व्यक्ति संजय टूडू को पुलिस अपने साथ पूछताछ के लिए ले गयी है। वहीं इस घटना के बाद  महिला पकय टूडू गांव से बाहर कहीं फरार चल रही है। मसलिया पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर संदेह के आधार पर दोनों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराया है। महिला के शव को दुमका सदर अस्पताल से अंत्यपरीक्षण करा कर घर वालों को सौंप दिया। इधर मामले के बारे थाना प्रभारी से पूछने पर बताया किपुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।  का जल्द ही घटना का उद्भेदन कर दिया जायेगा।
केसरीनाथ यादव,मसलिया(दुमका)
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें