ग्राम समाचार देवघर: लाॅक डाउन के कारण केरल में फंसे 1129 प्रवासी श्रमिक सोमवार के दोपहर बाद जसीडीह स्टेशन पहुंच। तिरुअनंतपुरम से निकली ट्रेन सोमवार को तकरीबन 3.30 बजे देवघर के जसीडीह स्टेशन पर पहुंची।
ज्ञात हो कि पहले इस स्पेशल ट्रेन को हटिया स्टेशन तक लाने की योजना थी। लेकिन अंतिम समय में जसीडीह तक ट्रेन को लाने का फैसला लिया गया, क्योंकि इस ट्रेन में अधिकतर श्रमिक साहिबंगज जिला के थे। इसलिए इस विशेष एक्प्रेस ट्रेन से केरल के तिरुअनंतपुरम स्टेशन से 1129 प्रवासी झारखंड के लोगों को लेकर शनिवार को रवाना हुई थी।

गौरतलब हो केरल में 1129 मजदूरों में अधिकतर मजदूर संताल परगना के साहिबगंज ,पाकुड़, गोड्डा, दुबका, गिरीडीह, देवघर के अलावे गढ़वा और लातेहार के रहने वाले है। वही कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने इसके लिए कुछ गाइड लाइन भी जारी की है जैसे यात्रा से पहले सभी यात्रियों की जांच की जाएगी। कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर ट्रेन में सवार नहीं होने दिया जाएगा। वही भेजने वाले राज्यों के जरिए यात्रियों के लिए मूल स्टेशन पर खाना पानी का प्रबंध करवाया जाएगा।
जसीडीह स्टेशन पहुंचने के बाद देवघर जिला प्रशासन के अधिकारियों के यात्रियों को रिसीव करने का प्रबंध किया गया था। स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी उनकी स्क्रीनिंग की गयी और उसके बाद उनके गंतव्य के लिए बसों के द्वारा भेजा गया। अगर आवश्यक हुआ तो यात्रियों को क्वारंटाइन में भी रखा जाएगा।
- अजित कुमार संतोषी,ग्राम समाचार, देवघर।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें