Dumka News : दीदी किचन के जरिये समूह की दीदियां बन रही असहायों का सहारा

मसलिया के कन्या मध्य विद्यालय के दीदी किचन में भोजन करते लोग
ग्राम समाचार, दुमका । कन्या मध्य विद्यालय मसलिया के बरामदे में झारखण्ड में कोई नही रहे भूखा के तहत  मुख्यमंत्री दीदी किचन की ओर से रोजाना गरीब , प्रवासी मजदूर  एवं जरूरत मंद लोगो को भोजन कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जे एस एल पी एस के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के दीदियों ने इस लॉक डाउन के समय घर मे न रहकर कोरोना योद्धा की तरह लोगो की सेवा में लगे है। रोजाना करीब  सौ
लोगो को खिलाने के काम कर रही है।इस बीच सभी प्रकार के नियमों का खुद पालन करते हुए लोगो को खाने के समय शारीरिक दूरी भी बनाये रखा है। दीदी किचन के चंद्रावती देवी ने बताया कि  भोजन के लिए चावल एवं दाल का व्यबस्था मसलिया थाना से किया जाता है ,वही सब्जी, गैस, आदि का व्यबस्था जे इस एल पी एस के द्वारा किया जाता है।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें