ग्राम समाचार, दुमका । भीषण गर्मी इस महीने में बरसते बादल और पानी से लोग जिस प्रकार से घरों में दुबके हुए हैं। जहाँ एक ओर से लॉकडाउन के यह यह मौसम सहायक बनता दिख रहा है तो वहीं रबी फसलों को उपजाने वाले किसानों के लिये भी चेहरे में ख़ुशी की झलक है। किसानों को सिंचाई के लिए मगजमारी नहीं करनी पड़ रही है। झारखंड सरकार इन दिनों कृषि कार्यों को करने के लिए छूट दे रखी है। किसान वर्ग खेतों की जुताई बुवाई बिचड़ा फेंकने की तैयारी में लग गया है। मसलिया प्रखंड के कई जगहों पर यह कार्य शुरू हो गया है।
लोग कोरोना से ध्यान हटाकर खेती बाड़ी में लगा रहे हैं। बटुबथान,पारबाद, खेड़बोना,बरमसिया,सिदपहाड़ी आदि जगहों से भिंड़ी, टमाटर, पुदीना,मकई,बैंगन के फसल लहलहाते देखा जा सकता है। किसानों ने इस मौषम को सुखद बताया है। बारिस से लोग घरों से निकल भी कम रहे हैं।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें