Ranchi News : झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके राजेंद्र प्रसाद सिंह गंभीर रूप से बीमार

ग्राम समाचार रांची. झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री रह चुके राजेंद्र प्रसाद सिंह गंभीर रूप से बीमार हैं. बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने की कवायद शुरू हो गई है.

विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह को फिलहाल राजधानी रांची के ऑर्किड अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है. अब उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है. दोपहर में उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा. इसके लिए तैयारी की जा रही है. फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
                                                                                               - कुमार कुन्दनम,ग्राम समाचार,रांची।
Share on Google Plus

Editor - अनुज कुमार (बाबला झा) Mo-9570100701 Wa-9304352701

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें