Deoghar News: टमकोरिया हाउस से अभी तक करीब एक हजार लोगों के बीच चावल आटा चूडा मूढ़ी आलू गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।


     ग्राम समाचार देवघर: रेड क्रास देवघर के पूर्व भाईस चेयरमैन तथा शहर के प्रतिष्ठित समाज सेवी पवन टमकोरिया लाकडाउन शुरू होने के साथ ही जरूरत मंदों की सहायता कर रहे हैं।इन्होंने अपने आवास टमकोरिया हाउस से अभी तक करीब एक हजार लोगों के बीच चावल आटा चूडा मूढ़ी आलू गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया है।आज भी करीब तीस जरूरत मंदों के बीच विभिन्न खाद्य सामग्री का वितरण किया।
      प्रति दिन इसके अलावा सेनीटाइजर साबुन मास्क आदि का भी वितरण कऱते हैं।आवश्यकता पड़ने पर रात में भी जरूरत मंदों की सहायता करने निकल जाते हैं।
    टमकोरिया ने बताया कि वितरण का अधिकांश कार्य टमकोरिया हाउस से ही होता है जिसमें इनके पूरे परिवार का सक्रिय सहयोग रहता है।
      ये कहते हैं मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इसी से प्रेरित होकर तथा अपने माता पिता से मिले संस्कार की प्रेरणा से से वा कार्य में लगे हैं तथा आगे भी सेवा करते रहेंगे।
                   - अजित कुमार संतोषी,ग्राम समाचार,देवघर।
Share on Google Plus

Editor - अनुज कुमार (बाबला झा) Mo-9570100701 Wa-9304352701

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें