ग्राम समाचार देवघर: जसीडीह रेलवे स्टेशन पर बेंगलुरु से आए हुए श्रमिकों का स्वागत करने के लिए महागठबंधन की तरफ से झामुमो महानगर अध्यक्ष सुरेश शाह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय प्रोफेसर उदय प्रकाश, आदित्य सरोलिया शामिल थे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर बेंगलुरु से ट्रेन के माध्यम से साहिबगंज दुमका देवघर आदि के श्रमिक जसीडीह रेलवे स्टेशन पर 4 बजे शाम में उतरे उपायुक्त नैंसी सहाय अपने पदाधिकारियों के साथ में रेलवे स्टेशन पर लग रही स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जांच करने के उपरांत सभी श्रमिकों को खाना- पानी का बोतल सैनिटाइजर मास्क देकर गंतव्य स्थान की ओर बस के द्वारा रवाना किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एवं केंद्रीय नेतृत्व को बहुत-बहुत आभार देते हुए श्रमिक अपने-अपने स्थान की ओर जाने के लिए बस में बैठ के प्रस्थान किया।
- अजित कुमार संतोषी,ग्राम समाचार, देवघर।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें