Bhagalpur News:भाकपा-माले ने मनायी कार्ल मार्क्स की जयंती

ग्राम समाचार, भागलपुर। भाकपा-माले द्वारा स्थानीय यूनियन कार्यालय, सुरखीकल में आज वैज्ञानिक समाजवाद के प्रवर्त्तक, महान दार्शनिक, विश्व सर्वहारा के महानायक कॉमरेड कार्ल मार्क्स की 202वीं जयन्ती (5 मई 1818) मनायी गयी । इस अवसर पर भाकपा-माले नेताओं - कार्यकर्त्ताओ ने कार्ल मार्क्स की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके बताए मार्ग पर चलते रहने का संकल्प दोहराया। मौके पर ऐक्टू के राज्य सचिव व भाकपा-माले नगर प्रभारी मुकेश मुक्त ने कहा कि वैश्विक महामारी के इस संकटकालीन दौर में पूंजीवादी व्यवस्था का खोखलापन खुलकर सामने आ गया । भारत सहित दुनिया के सभी पूंजीवादी देश, जिसकी अर्थव्यवस्था का एकमात्र उद्देश्य, बड़े पूंजीपतियों का अधिकतम और संवेदनहीन मुनाफा रहा ...वे सभी अपने नागरिकों को सुरक्षा देने में नाकामयाब रहे । विश्व मानवता और मनुष्य के सुरक्षित जीवन का एकमात्र भविष्य वैज्ञानिक समाजवाद ही है । हम सभी पीड़ित मानवता के अंत के लिए संघर्ष को और अधिक व्यापक व मजबूत करने का संकल्प लेते है। कार्ल मार्क्स की जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऐक्टू के राज्य सचिव व भाकपा-माले के नगर प्रभारी मुकेश मुक्त, भाकपा-माले के तिलका मांझी जोनल सचिव अमर कुमार, ऐक्टू के जिला संयुक्त सचिव अमित गुप्ता, करण कुमार, दीपक कुमार, सुमन सौरभ, विजय रजक, सुनील कुमार गुप्ता, प्रमोद ठाकुर, बबलू यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें