Dumka News : डीलर की मनमानी पर ग्रामीणों ने जताया कड़ा विरोध

बड़ा डुमरिया पंचायत के पहाड़िया टोला में भोक्ताडीह व घुरमुन्दनी गांव के दर्जनों कार्डधारी विरोध करते 
ग्राम समाचार, दुमका । मसलिया प्रखंड के बड़ा डुमरिया पंचायत के जवाबाँक डीलर पर कई गांवों के कार्डधारकों ने राशन कटौती व राशन के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली के विरोध में प्रखंड विकास सह खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित ऑनलाइन शिकायत कर डीलर पर कारवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने डीलर बैजनाथ हेम्ब्रम पर आरोप लगाया है कि वह कई दिनों से ग्राहकों को इस तरह कम अनाज बांटता आ रहा है। ज्यादा कुछ कहने पर जाओ नहीं मिलेगा की बात भी करता आ रहा है। तंग आकर लोगों ने शिकायत की है। इस पर जब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजित सिंह से पूछा गया तो कुछ भी बोलने पर कन्नी काट लिये। बोले कि हम कुछ भी बोलने के लिए ऑथराइज्ड नहीं है। इससे पूर्व भी मसलिया में आठ डीलरों से ग्रामीणों की शिकायत पर एमओ ने राशन दुकान में राशन नहीं देने की बात यही एम ओ ने कही थी । पर दोबारा उसी दुकान में राशन भेजा जाने लगा है। इससे मनमानी कर रहे डीलरों में मनमानी थम नहीं रहा है। कार्रवाई नहीं होने से डीलर का हौशला बढ़ता जा रहा है। और मनमानी पर उतारू हो जाता है। इसमें ग्रामीणों ने डीलर और पदाधिकारी में मिलीभगत बता रहा है।
मौके पर भेंगला पहाड़िया, सुमती देवी, चुनु राणा, तिरु पहाड़िया, रथु  पहाड़िया, संतोष राणा, निताई पहाड़िया, रघुनाथ पहाड़िया, सखिलाल राणा,प्रह्लाद पुजहर, शिशु मराण्डी, शिवासन पुजहर,जगेश्वर राणा, लुखीसन मराण्डी, सर्वेश्वर राणा, कर्मा मराण्डी आदि ने विरोध प्रकट किया।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें