Rewari News : रेवाड़ी के रेलवे रोड स्थित प्रकाश होटल की तरफ से कोरोना योद्धाओ को सम्मानित किया गया।


ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : आज पूरा विश्व कोरोना वायरस महामारी के कठिन दौर से गुजर रहा है। हर कोई देश कोरोना वायरस से परेशान है कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बात करें भारत की तो लॉक डाउन के बावजूद भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के करीब पहुँच गई है यह आंकड़ा डराने वाला है इसकी रोकथाम के लिए हमारे कोरोना कमांडो दिन रात अपनी ड्यूटी पर डटे हुए। चाहे वे डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मी हो, पुलिस कर्मी हो, सफाई कर्मी हो या फिर मीडिया कर्मी हर कोई अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहा है। ऐसे में कोरोना योद्धाओ का हौसला बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाए भी बढ़ चढ़ कर आगे आ रही है ऐसे में उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का सिलसिला लगातर जारी है। बात करें हरियाणा के रेवाड़ी की तो यहाँ के रेलवे रोड स्थित प्रकाश होटल की ओर से कोरोना योद्धाओ रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ और सफाई कर्मियों के साथ मीडिया को सम्मानित किया गया। होटल संचालक वेदप्रकाश और जितेंद्र भारद्वाज ने साफा और गमछा भेंटकर पुलिस कर्मियों, मीडिया कर्मियों और सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया और ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया गया। 
                                    

होटल संचालक वेदप्रकाश ने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरोना से जंग लड़ रहा है। कोरोना से लड़ने में कोरोना योद्धाओ की अहम् भूमिका है जो अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात ड्यूटी पर डटे हुए है। इसलिए वे अपनी जान की परवाह किये बिना हमारी सुरक्षा कर रहे है हमें उनका सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। वेदप्रकाश ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस लॉक डाउन 24 मार्च से रेलवे पुलिस स्टाफ के अलावा बाहर से आने वाले हर कोरोना वोर्रीयर के लिए चाय पानी, खाने पीने और ठहरने के लिए निःशुल्क व्यवस्था कर सहयोग किया जा रहा है जो लॉक डाउन खुलने तक जारी रहेगा। इस अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर लक्ष्मण गौड़, जीआरपी इंस्पेक्टर जय भगवान, सब इंस्पेक्टर अभय सिंह, मदन लाल, कृष्ण कुमार, एएसआई उर्मिल हैड कांस्टेबल सुन्दर लाल मीणा, कांस्टेबल राजेश कुमार समेत आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ, होटल संचालक वेदप्रकाश, जितेंद्र जीतू, भूषण सैनी, अमृत कुमार, कनिष्का और गुंजन समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें