 |
| प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में लोगो की भीड़ लॉकडाउन को तोड़ता हुआ |
ग्राम समाचार , दुमका । प्रशासन की ओर से जहाँ कोरोना वाईरस से लड़ने तथा बचाव के लिए लॉक डाउन के अनुपालन हेतु लोगो को जागरूक करने के साथ साथ मास्क पहनने, शरीरिक दूरी का पालन करने, सैनिटाइजर का उपयोग करने जैसे कई तरह के उपाय बताया जा रहा है, वही मंगलवार को प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में नए राशनकार्ड के ऑनलाईन आवेदन हेतु लोगो की काफी भीड़ ने लॉक डाउन का दिशा और दशा दोनों बदल कर रख दिया। लोगो मे न ही कोरोना महामारी का कोई ख़ौप था। मानो इस महामारी से लोग अनजान है। लोग जमकर लॉक डाउन का धज्जियां उड़ाते दिखे। जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों से लोग अपना नया राशनकार्ड के ऑनलाइन आवेदन देने तथा पिछले 2 वर्षों से दिए गए ऑनलाइन आवेदन देने के बाबजूद अब तक राशनकार्ड नही बनने से लोग परेशान होकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास जबाब मांगने पहुंचे थे। यही बात है कि उनलोगों को याद ही नही रहा कि हमे मास्क के साथ शरीरिक दूरी बनाकर काम करना है। लॉक डाउन में शरीरिक दूरी पालन नही करने के सम्बंध में जब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पूछा गया तो बताया कि मेरे द्वारा लोगो को बराबर बोला जाता है कि शरीरिक दूरी बनाए रखे। पर लोग सुनते ही नही।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)
Editor -
केसरीनाथ यादव, दुमका
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें