ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : रेवाड़ी में बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे है यही कारण है कि लॉक डाउन में थोड़ी ढील मिलते ही वारदाते शुरू हो गई है। ताजा मामला रेवाड़ी के कापड़ीवास गांव का है जहां मंगलवार सुबह कार में सवार होकर आये दो बदमाशों ने शराब ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। बदमाश ठेके के सेल्समेन से 30 पेटी शराब, 24 हजार रूपए की नकदी और एक मोबाइल फ़ोन लूटकर ले गए। फ़िलहाल थाना धारूहेड़ा पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के कापड़ीवास गांव स्थित एक शराब के ठेके पर मंगलवार सुबह कार में सवार होकर आधा दर्जन लुटेरे पहुंचे और सलेसमैन से शराब देने को कहा जब सेल्समेन ने पैसे मांगे तो बदमाशों ने पिस्तौल तान दी सेल्स मैन के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और ठेके से करीब 30 पेटी शराब, 24 हजार रूपए की नकदी और मोबाइल फ़ोन छीनकर मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाश कार समेत भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस सेल्स मैन की शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।
Rewari News : रेवाड़ी में शराब ठेके पर कार सवार बदमाशों ने की लूटपाट, गैन पॉइंट पर शराब की पेटी, रुपये और मोबाइल फ़ोन लूटकर फरार।
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : हरियाणा : रेवाड़ी में बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे है यही कारण है कि लॉक डाउन में थोड़ी ढील मिलते ही वारदाते शुरू हो गई है। ताजा मामला रेवाड़ी के कापड़ीवास गांव का है जहां मंगलवार सुबह कार में सवार होकर आये दो बदमाशों ने शराब ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। बदमाश ठेके के सेल्समेन से 30 पेटी शराब, 24 हजार रूपए की नकदी और एक मोबाइल फ़ोन लूटकर ले गए। फ़िलहाल थाना धारूहेड़ा पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के कापड़ीवास गांव स्थित एक शराब के ठेके पर मंगलवार सुबह कार में सवार होकर आधा दर्जन लुटेरे पहुंचे और सलेसमैन से शराब देने को कहा जब सेल्समेन ने पैसे मांगे तो बदमाशों ने पिस्तौल तान दी सेल्स मैन के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और ठेके से करीब 30 पेटी शराब, 24 हजार रूपए की नकदी और मोबाइल फ़ोन छीनकर मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाश कार समेत भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस सेल्स मैन की शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें