Bhagalpur News:निरीह नन राशन कार्डधारी मजदूरों के बीच राशन सामग्री का वितरण

ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे के सौजन्य से भागलपुर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में लॉक डाउन के कारण स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा अत्यंत निरीह नन राशन कार्डधारी मजदूर जो उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं दिल्ली से आये हैं एवं सेल्फ क़वारेंटाइन में हैं उन्हें राशन सामग्री वितरित किया गया। वार्ड संख्या 29, 30, 34, 35, 36, 44, 45, 46 एवं 50 में खाद्य सामग्री वितरण किया गया। भागलपुर पहुंचे प्रवासी मजदूर जो अत्यंत असहाय स्थिति में ईश्वर नगर मंडल महामंत्री चन्दन पांडे एवं वरीय उपाध्यक्ष संजय हरि के पास मदद के लिए आये उन्हें 2 सप्ताह का राहत सामग्री दिया गया। साथ ही अन्य वार्डों में भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वैसे सभी जरूरतमंदों को राशन सामग्री भिजवाया गया जिनका राशन कार्ड नही बन पाया है। अर्जित ने बताया कि दैनिक पूजा-पाठ व कर्मकांड कर अपना जीवन बसर करने वाले लगभग 20 पुजारी के परिवारों के लिए भी स्थानीय बूढ़ानाथ मंदिर के समीप में राहत सामग्री वितरित किया गया है। पुजारियों को सामग्री वितरण करने के लिए अर्जित शाश्वत चोबे के आवास से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिसमे मुख्य रूप से विजयमित्रा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर मोहित सिंह, तिलकामांझी युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने खाद्य सामग्री लेकर वितरण के लिए विभिन्न वार्ड गए। जो भी जरूरतमंद उनके आवास पर आते हैं उन्हें भी राहत सामग्री दिया जा रहा है। अर्जित ने बताया कि भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र से कुछ अत्यंत निरीह लोगों ने संपर्क कर अपनी व्यथा बताई और कहा कि पिछले कई दिनों से वे लोग भूख से लड़ रहे हैं। जरूरतमंदों को विशेष रूप से बमबम पांडे, सन्नी मिश्र, रंजीत कुमार, राजू तिवारी,   कुमार, दीपक कुमार, गोलन सिन्हा, चंचल शर्मा, संजीव रजक, मोहम्मद कैफ़ी जुबैर, श्रीलाल साह, सिद्धार्थ साह, बादल तिवारी, कुश गोस्वामी एवं ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी तथा वार्ड-9 में विकास यादव, वार्ड-12 में संजय भगत, वार्ड-1 में पुनीता कुमारी, वार्ड-5 में अरुण भगत, वार्ड-4 में विकाश यादव, वार्ड-1 में पृथ्वीराज नवल ने मजदूरों एवं असहाय जरूरतमंदों के घर जाकर राशन सामग्री वितरित किया। वार्डों में राहत सामग्री बांटने वालों में मुख्य रूप से संरक्षक देव कुमार पांडे, सुरेंद्र पाठक, शशि मोदी, गौरव दास, सुधीर भगत, महामंत्री संजय भट्ट, अमरदीप साह, अनुपलाल साह, अरुण भगत, रूबी दास, पवन मंडल, मुकेश मंडल, पन्नू दुबे ,सन्नी मिश्र, कालीचरण, कन्हैया सहाय, प्रणव दास, शीत कंठ नीरज, विवेकानंद प्रसाद, संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।     


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें