ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना को लेकर जारी लॉक डाउन के बीच आज भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने रिक्शा चालकों व सड़क किनारे जीने वाले लोगों के बीच भोजन पैकेट और मास्क का वितरण किया। बता दें कि कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के इस दौर में देश का आम जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। खासकर मध्यमवर्गीय और गरीब तबके के लोगों को हर तरह की कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में सेवा कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत भागलपुर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टोली लगातार भोजन पैकेट, राहत सामग्री, मास्क आदि का वितरण कर रही है। आज स्थानीय जिसका रिक्शा चालकों, सड़क किनारे गुजर-बसर करने वाले लोगों के बीच भोजन पैकेट व मास्क वितरण की गई। इस मौके पर श्वेता सिंह ने कहा कि हम लोग हर दिन अपने से भोजन पैकेट तैयार करते हैं और सैकड़ों की संख्या में मास्क भी तैयार कर रहे हैं। जिसे लोगों तक पहुंचाने में हमारी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस मौके पर बबीता मिश्रा, नारायण मिश्रा, गुलशन सिंह, अर्णव सिंघानिया, पिंकी बागोरिया, शशि शर्मा आदि मौजूद थे।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:रिक्शा चालकों व सड़क किनारे जीने वाले लोगों के बीच भोजन पैकेट और मास्क का वितरण
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें