ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के तमाम व्यवसाई संगठन एवं संगठनों के जिम्मेदार पदाधिकारियों को सोचने का वक्त आया है की सभी संगठन अपने अपने व्यापारी समुदाय की व्यापारियों की दिक्कतें समस्याएं परेशानियां और आने वाले विकट समय की चुनौतियां पर गहन विचार विमर्श करें। सभी संगठन एक मंच पर आएं और एक सामूहिक आवाज बनकर सरकार और सरकार के अधिकारियों के समक्ष व्यापारियों की समस्या को सूचीबद्ध तरीके से रखें। उक्त बातें ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लालू शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। उन्होंने कहा कि अपनी अपनी ढपली और अपना-अपना राग वाली कहावत को बंद करें। अहम को त्याग कर सभी व्यापारी संगठन एक होकर एक आवाज बन कर व्यापारियों के हित में एक बुलंद आवाज उठाएं। अगर वर्तमान स्थितियों की नाजुकता को समझते हुए व्यापारिक संगठनों ने आने वाले कल की गंभीर समस्याओं पर मंथन नहीं किया चिंतन नहीं किया तो निश्चित बीमारू एवं अपाहिज हो जाएगा व्यापारिक समाज। जब हम सब एक होकर प्रत्येक समस्या पर गहन मंथन करेंगे और हर व्यापारिक लोगों की समस्याओं को समझ कर उसके निदान हेतु आवश्यक कदम उठाने की सोचेंगे जब हो सकता है कुछ राहत व्यापारी समुदाय को हासिल हो जाए। वर्तमान में देखा जा रहा है की कोई भी व्यापारिक संगठन सरकार के समक्ष व्यापारियों की सही दुर्दशा या परेशानी को नहीं रख पा रहे हैं। ज्यादातर संगठन और उसके जिम्मेदार पदाधिकारी तो अफसरशाही की चमचागिरी में सरकारों के गुणगान में लगे हुए दिख रहे हैं। कारण शायद वह लोग समुदाय की नहीं केवल अपना अपना हित साध रहे हैं। पीड़ित प्रत्येक व्यापारी किसी न किसी रूप में होता नजर आ रहा है। चाहे वह सड़क पर ठेला लगाता हो या बड़े बड़े महल बनाता हो परेशान व्यापार करके खाने वाला हर परिवार है। अतः वर्तमान परिस्थितियों को समझते हुए सभी व्यापारिक संगठन एक अंब्रेला के नीचे बैठकर गहन चिंतन और मनन करें और मजबूत होकर व्यापारियों की समस्याओं से सरकार और अधिकारियों को अवगत कराएं एवं अपने हक की लड़ाई के लिए मजबूत कदम और ठोस इरादों के साथ सरकार के समक्ष अपनी जरूरत रखें। जरूरत पड़ने पर अगर समस्याओं का निदान नहीं होता है तो आर पार की लड़ाई के लिए भी व्यापारियों का एक होना जरूरी है। व्यापारियों के अधिकारों के लिए जीवन यापन के लिए व्यापारिक संगठनों का एकजुट होना शायद महंती निर्णय होगा। अहम बहम का चक्कर आपसी द्वंद निजी रंजिश से का परित्याग कर बुलंद आवाज व्यापारियों की बने।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:सभी संगठन एक मंच पर आकर सरकार और सरकार के अधिकारियों के समक्ष रखें व्यापारियों की समस्या – लालू शर्मा
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें