ग्राम समाचार जामताड़ा।
गुरुवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूपडीह पंचायत के दखनीडीह व मौजपुर गांव के दो समुदाय के बीच तनाव हो गया। बुद्धिजीवियों के सहयोग से आपसी तनाव को शांत किया गया। बताते चलें कि वैश्विक महामारी कोरोना के वजह से लोग सड़क पर बांस आदि चीजों को बांधकर बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगा दिया गया है। यही कारण था कि मौजपुर के प्रथम पक्ष ने गली में बांस बांध कर रखा था वहीं दूसरे पक्ष के लोग उसे खोल रहै थे की प्रथम पक्ष ने विरोध जताया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला इतना आगे बढ़ गया कि मारपीट पर उतारू हो गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी अजीत कुमार ,अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह ,अंचल इंस्पेक्टर सुबोध प्रसाद यादव स्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कराया । ग्रामीणों के माने तो हल्की-फुल्की दोनों तरफ से पथराव भी हुआ था। हालांकि दोनों पक्षों से कोई घायल होने की सूचना नहीं मिली है। घटना के कुछ देर बाद ही एसडीओ सुधीर कुमार, एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया एवं शांति व्यवस्था , आपसी भाईचारे के साथ रहने की बात कही ।एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय ने बताया कि कुछ मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। जिसे प्रशासन व स्थानीय लोगों के सहयोग से शांत करा दिया।
उदय किशोर, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें