Bhagalpur News:गोराडीह में अपराधियों द्वारा मचाया गया तांडव, हथियार के बल पर ट्रक चालकों को लूटा

ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना को लेकर जारी तालाबंदी के बीच जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। ताजा मामला जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र का है। जहां बुधवार देर रात्रि बेखौफ अपराधियों ने थाना से महज कुछ ही दूरी पर हथियार के बल पर कई ट्रक चालकों से लूटपाट की ‌है। लूट का शिकार हुए  ट्रक चालक नवादा निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि वह टाटा से सीमेंट लेकर गोराडीह पहुंचा था। यहीं सीमेंट खाली करना था‌। लेकिन रात होने के कारण वह सिमेंट कहां उतरेगा पता नहीं कर पाया। रात्रि मै वह ट्रक लगा कर विनरौध चौक के निकट सोया था। रात्रि करीब 1 से 2 बजे के बीच चार अपराधी आए और मुझे जगाया। पहले तो बोला मैं सीमेंट खाली करने आया हूं। फिर मुझे जगाने के बाद हथियार सटा दिया और मेरे साथ मारपीट करने लगा और काहा जितना भी रुपया है सब दे दो। मैंने डर से अपने पास से सारे रुपए बदमाशों को दे दिए। उसके बाद बदमाशों ने ट्रक का चाबी लेकर ट्रक को स्टार्ट कर लगभग आधा किलोमीटर आगे जाकर ट्रक को रोड पर लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया और उसके बाद जो भी ट्रक आया उसके साथ भी लूटपाट किया। लूटपाट के दौरान सभी चालकों के साथ मारपीट भी किया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी किया। ट्रक चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और अपराधियों की खोजबीन करने लगे। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए गोराडीह पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ करने के लिए पकड़ कर थाने में रखा है और मामले का जांच किया जा रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि ड्राइवर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही अपराधी का पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें