ग्राम समाचार रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय के विभिन्न प्रशाखा में पदस्थापित 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को हटा दिया गया है इसमें पुलिस निरीक्षक से लेकर सिपाही तक शामिल है उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक जिला इकाई और वाहिनी में वापस कर दिया गया।
हाल के दिनों में पुलिस मुख्यालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण सूचना बाहर जा रही थी इसी को ध्यान में रखते हुए इंस्पेक्टर से सिपाही स्तर के लोगों को हटाया गया है। हटाए गए पुलिसकर्मी में इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों में अजय कुमार साहू (विशेष शाखा), वीरेंद्र कुमार (विशेष शाखा), आसमान बोदरा (विशेष शाखा), जनार्दन कुमार (सीआईडी), एजाज उल हसन सिद्धकी (सीआईडी), यदु साव(विशेष शाखा), विनय कुमार (विशेष शाखा), ग्रेस कुल्लू (विशेष शाखा), वही दरोगा स्तर के लोगों में सीताराम सिंह, शैलेश सहाय, मनोवर हुसैन, रवि रंजन कुमार, सुभाष चंद्र कश्यप।
जबकि जमादार स्तर के कर्मी में अमरेंद्र कुमार सिंह, हवलदार में दयाशंकर सिंह, का सिपाही स्तर मैं लल्लू कुमार यादव, बसंती कुमारी, रेखा कुमारी, मोहम्मद इकबाल हुसैन , नीलिमा टोपनो, कमलेश कुमार, राज सुष्मिता बाड़ा, ललन कुमार पांडे, संगीता कुमारी, गोविंद कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, दशरथ उरांव वह अजीत कुमार सिंह शामिल है
-कुमार कुन्दनम, ग्राम समाचार, रांची (झारखंड)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें