Bhagalpur News:बिहार के विद्यार्थियों और मजदूरों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री सहित बिहार के मुख्यमंत्री का जताया आभार

ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे ने भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार के लिए अन्य राज्यों में फसें प्रवासी मजदूर, विद्यार्थी एवं छोटे व्यवसाय करने वालों को बिहार लाने हेतु रेलगाड़ी चलाने एवं यहां सकुशल लानेपर आभार व्यक्त किया है। अर्जित ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री के साथ बिहार के भागलपुर पहुंचे विद्यार्थीगण एवं उनके अभिवावकों से विडीयो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाल चाल जाना और क़वारेंटाइन में ठीक से रहने की सलाह दी। अर्जित ने बताया कि पिछले एक महीने से उन्हें कोटा, सूरत, मुम्बई, जयपुर, आगरा, दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद आदि स्थानों से सैकड़ों प्रवासी मजदूर परिवारों एवं विद्यार्थियों का काल आ रहा था की उन्हें यथाशीघ्र बिहार लाया जाए। भागलपुर के भी सैकड़ों मजदूर और विद्यार्थी भी लगातार संपर्क में थे जिन्होंने अपनी व्यथा सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से रखा था। भागलपुर के लघु व्यवसायी बीरेंद्र कुमार ने भी अपने पुत्र रजनीश कुमार को कोटा से भागलपुर लाने का आग्रह किया था चूंकि उनके हॉस्टल में भोजन आदि की सुविधा नही हो पा रही थी और बाकी विद्यार्थियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अर्जित ने सभी से कोटा में बात कर राजस्थान के मुख्यमंत्री से विद्यार्थियों के समुचित भोजन प्रबंध की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा था साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया था कि जल्द ऐसे विद्यार्थियों एवं मजदूरों को बिहार लाया जा सके। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से भी प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों को बिहार लाने का आग्रह किया था। मंत्री चौबे ने विशेष पहल करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात कर विद्यार्थियों को भेजने की व्यवस्था करने को कहा था और कोबिड-19 के विशेष टीम जिसमे कई केंद्रीय मंत्री हैं उनके समक्ष भी ऐसे असहाय मजदूरों और विद्यार्थियों को जल्द बिहार भेजने का आग्रह किया था। बाद में केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया कि सभी प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों को बिहार भेज जाएगा जिनके लिए रेल विभाग को बिहार के लिए विशेष श्रमिक एवं विद्यार्थी स्पेशल ट्रेन चलाने को कहा गया। अर्जित ने बताया कि उन्होंने भागलपुर पहुंचे रजनीश कुमार जिनकी कोटा में तबियत खराब हो गयी थी उससे बात किया एवं हनुमान घाट बरारी की छात्रा पूजा कुमारी और अन्य विद्यार्थियों से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपर्क किया और हाल चाल जाना। विद्यार्थियों ने बताया कि अब वे अपने घर आकर बहुत खुश हैं।  विद्यार्थियों ने बताया कि पहले उनकी जांच बरौनी में किया गया जिसके उपरान्त बस से भागलपुर पहुंचने पर बरारी स्थित पालीटेक्निक कालेज ले जाकर पुनः जांच कर उन्हें मुहर लगाकर 25 मई तक के लिए सेल्फ क़वारेंटाइन में घर भेज दिया गया। अर्जित ने वीसी पर विद्यार्थियों के परिवार से भी बात कर लॉक डाउन और सेल्फ क़वारेंटाइन में रहने की सलाह दिया। साथ ही मंत्री अश्विनी चौबे ने गरम पानी, हल्दी युक्त दूध आदि सेवन करने को कहा है। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें