ग्राम समाचार, मिहिजाम (जामताड़ा)। जहां एक और पुरे देश में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की स्तिथि बनी हुई है। लॉकडाउन का उलंघन ना हो को लेकर जगह जगह पुलिस कर्मी की तैनाती की गयी है। वही दूसरी और पुलिस प्रशासन की दूसरी आँख सीसीटीवी कैमरे ख़राब पड़े है। ज्ञात हो कि मिहिजाम नगर परिषद एरिया में जिला प्रशासन की ओर से काफी तामझाम के साथ सीसीटीवी कैमरा को लगाते हुए पूरी तरह से मीडिया कवरेज लिया। परंतु इसके रखरखाव के साथ सदा ही अनदेखी की गई। इस कारण धीरे धीरे कर महज दो महीना बाद ही सभी सीसीटीवी कैमरा जो कि शहर के 7 प्रमुख जगहों पर लगाया गया था, खराब हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मिहिजाम थाना में मॉनिटरिंग के लिए लगा टीवी जो कि सातों सीसीटीवी कैमरा की गतिविधियों को दर्शाता था, वह भी धीरे धीरे खराब हो गया। मिहिजाम के पूर्व थाना प्रभारी एवं वर्तमान थाना प्रभारी की ओर से कोई पहल नही की गई। इस कारण मिहिजाम में असुरक्षा का माहौल बना रहा। इस कारण मिहिजाम में बाइक चोरी का दौर चला। पिछले 6 महीने के अंदर की घटनाओं पर नजर रखें, तो शहर में आधा दर्जन घरों में चोरी सहित कई घटनाए हुई। जिनमें पॉकेट मारी, छूट फुट मारपीट भी शामिल है। शहर के सात मुख्य चौक-चौराहों पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा पिछले कई माह से बंद है। मगर आज तक इसे ठीक कराने को लेकर कोई भी पहल नहीं की गई है। उक्त सिसिटीवी कैमरा चालू रहती तो लॉकडाउन के समय में लोगो के मन में लॉकडाउन के नियमो का उलंघन करने का भय बना रहता की कही हमारी तस्वीर कैमरे में कैद ना हो जाये और पुलिस प्रशासन को लोगो से लॉकडाउन के नियमो का पालन करवाने में सहूलियत मिलती।
क्या कहते है पदाधिकारी:-
सर्किल इंस्पेक्टर जामताड़ा सुरेश प्रसाद से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की आप उपयुक्त जामताड़ा से बात कीजिये। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा की वो तो हम देख रहे है, पिछले एक साल से की पत्रकारों द्वारा बोला जाता है। परंतु कुछ किया नही जाता है तो आपके एक दिन से क्या हो जायेगा।
एसडीपीओ जामताड़ा ऐ० उपाध्याय ने कहा की मुझे इस संबंध में जानकारी नही है। आप अनुमंडल पदाधिकारी से बात कीजिये।
अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा सुधीर कुमार ने कहा की इसका मेनटेनेंस की जिम्मेदारी नगर परिषद् का है। साथ ही उन्होंने कहा की इस संबंध में और भी जानकारी इक्कठा कर आगे की कार्यवाही जाँच उपरांत की जाएगी।
अध्यक्ष नगर परिषद् कमल गुप्ता ने कहा की सीसीटीवी कैमरे की जिम्मेदी नगर परिषद् की नही है इसकी जिम्मेदरी जिला प्रशासन की है।

- रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें