ग्राम समाचार, भागलपुर। पूरणमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी के सभी सदस्यों ने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री केयर फंड में दान किया है। रविवार को पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमारे विद्यालय में बी एड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष तथा डी एल एड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं का कोर्स पूर्णता की ओर है तथा उन छात्र छात्राओं का आन्तरिक परीक्षा भी ले ली गयी है। बी एड द्वितीय वर्ष एवं डी एल एड द्वितीय वर्ष के छात्रों का शिक्षण-प्रशिक्षण का भी कार्य हो चुका है। केवल उन प्रशिक्षुओं का दत्तकार्य (असाइनमेंट)का कार्य चल रहा है। बी एड प्रथम वर्ष एवं डी एल एड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं का शिक्षण अवलोकन का कार्य चल रहा था इस बीच लॉकडाउन हो गया। महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं का कोर्स रिवीजन ऑनलाइन 12 अप्रैल से शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय के आदेशानुसार कोर्स पूर्ण होने के बावजूद भी हमारे शिक्षक ऑनलाइन कोर्स पी डी एफ, ऑडियो-विडियो, व्हाट्स अप ग्रुप तथा फेसबुक लाइव के माध्यम से पढ़ा रहे हैं। महाविद्यालय के छात्र छात्राएँ अपने आस-पास के इलाके में कोरोना जागरूकता के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं जिसकी मानिटरिंग प्राचार्य डॉ अजीत कुमार पाण्डेय स्वयं समय-समय पर करते हैं। वैश्विक महामारी के इस संकट की घड़ी में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री केयर फंड में दान दिया यह जानकारी प्राचार्य डॉ अजीत कुमार पाण्डेय ने दी।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें