ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने अपने आवास सच्चिदानंद नगर में जरूरतमंद लोगों के बीच रविवार को 200 राशन पैकेट व मास्क वितरण किया। ज्ञात हो कि कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के इस संकट की घड़ी में लंबे समय तक लॉक डाउन जारी रहने के कारण अब कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें भोजन जुटाने में काफी मशक्कत हो रही है। ऐसे समय में आम लोगों की समस्या कैसे दूर हो इसके लिए देश भर के समाजसेवी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता हाथ खोलकर सहयोग के लिए आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह रोज की भांति आज भी राशन का वितरण जारी रखी और आज उन्होंने अपने आवास के आसपास के लोगों के बीच करीब 200 पैकेट राशन व मास्क वितरण की एवं लोगों से अपील की। लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, तभी हम सभी लोग कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से युद्ध जीत सकेंगे। यह लड़ाई बाहर निकलकर नहीं बल्कि घर में रहकर जीती जा सकती है। इस दौरान उनके साथ बबीता मिश्रा, नारायणी मिश्रा, गुलशन सिंह,अर्णव सिंघानिया,किरण सिंह,प्रिया सिंह,वागीशा,अर्श आदि साथ थे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें