ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना को लेकर जारी लॉक डाउन से प्रभावित कमरगंज पंचायत के मांझी टोला में जरूरतमंद परिवारों के बीच रविवार को जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी के सौजन्य से एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु के द्वारा सुखा राशन एवं डिटॉल साबुन का वितरण किया गया। इस मौके पर श्री हिमांशु ने कहा कि इस मांझी परिवार को अभी तक कोई देखने वाला नहीं है। 25 परिवार को राशन कार्ड नहीं है। जिनको राशन कार्ड है उसे 1000 रुपये सरकार द्वारा मिलने वाला राशि नहीं मिला है। सरकारी पदाधिकारी अभी तक एक बार भी उन्हें देखने नहीं आए हैं। जनता कोरोना वायरस से कम और भुखमरी एवं बीमारी से ज्यादा मरेंगे। सरकार जिनको राशन कार्ड नहीं है उसे राशन दें अन्यथा 06 मई को अपने आवास पर धरना करेंगे। सरकार सभी जरूरतमंद परिवार के लिए गेहूं, चावल, दाल, तेल की व्यवस्था करें। वितरण कार्यक्रम में सुमन कुमार, प्रीतम कुमार, ललित मांझी रामभरोस यादव एवं सीटू शामिल थे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें