Bhagalpur News:भागलपुर में टेस्टिंग लैब खोलने के विशेष प्रयास के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के प्रति जताया आभार


ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे ने भागलपुर मेडिकल कालेज में विशेष बायोलॉजिकल टेस्टिंग लैब स्थापित कर संचालन करने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, आईसीएमआर निदेशक डॉ पी के दास एवं मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ हेमंत सिन्हा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब भागलपुर सहित लगभग झारखंड, बंगाल आदि के 16 ज़िलों का कोरोना टेस्टिंग भागलपुर में ही हो जाएगा और पटना भेजकर फाइनल जांच करवाने के कारण जो विलंब होता था उससे बचा जा सकेगा। अर्जित ने बताया कि आरटीपीसीआर उपकरण के नही रहने और लैब असिस्टेन्ट का संबंधित ट्रेनिंग नहीं होने के कारण टेस्टिंग लैब स्थापित नही हो पा रहा था। पूर्व में भी उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य से बात कर मायागंज अस्पताल की जगह नौलखा के किसी स्थान पर लैब स्थापित करने का आग्रह किया था। इसपर कार्रवाई करते हुए मेडिकल कालेज के 250 सकवायर मीटर के पुराने पुस्तकालय को खाली कराकर लैब बना दिया गया। बिहार सरकार ने भागलपुर मेडिकल कालेज में लैब स्थापित करने का आदेश 30 मई को निर्गत कर दिया था जो आज से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। अर्जित ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ हेमंत सिन्हा एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ आर सी मंडल से जानकारी लिया कि बिना आरटीपीसीआर उपकरण के टेस्टिंग कैसे होगा। उन्होंने बताया कि अभी टीबी टेस्टिंग उपकरण से कोरोना जांच होगा चूंकि आरटीपीसीआर मशीन का टेंडर निकाला गया था जिसे तकनीकी कारणों से रद्द करना पड़ा है। 1-2 दिन में पुनः इसकी निविदा निकाल दी जाएगी ताकि सभी प्रकार के बायोलॉजिकल टेस्टिंग आगे भी होते रहें। इस उपकरण के द्वारा कई प्रकार के टेस्ट किये जा सकते हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने बताया कि अभी टेस्टिंग का काम टीबी उपकरण से होगा। अर्जित ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से बात कर कहा कि संबंधित टेस्ट करने वाले लैब असिस्टेन्ट एक सप्ताह से पटना के आईजीआईएमएस में ट्रेनिंग लेकर लौट आएं हैं ताकि सैम्पल्स जांच करने में कोई कठिनाई नही हो। अर्जित ने आरएमआरआयी और आईसीएमआर के निदेशक डॉ पी के दास से भी बात कर कहा कि संबंधित जोरोन जांच के लिए व्यवस्था जल्द करवाया जाए। डॉ दास ने कहा है कि ट्रेनिंग उपरान्त आज से ही जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और इसके लिए संबंधित 500 रैपिड टेस्ट किट भी लैब के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें