ग्राम समाचार, भागलपुर। विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु के नेतृत्व में उनके कार्यालय श्रीरामपुर अकबरनगर सुल्तानगंज में एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना के दौरान तालाबंदी (लॉकडाउन) एवं शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन किया गया। धरना संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि राज्य सरकार राशन कार्ड विहीन सभी गरीब परिवारों का राशन कार्ड बनाकर उन्हें अविलंब गेहूं, चावल, दाल, तेल, नमक एवं 3000 रूपया दे। श्री हिमांशु ने कहा कि बिहारी मजदूर एवं छात्र दूसरे राज्य में लाखों की संख्या में फंसे हुए हैं। उनको बिहार लाकर उनकी जांच कराकर घर पहुंचाया जाए। तालाबंदी के बाद किराना का सामान अधिक मूल्य में बेचा जा रहा है। राशन सामग्री की कालाबाजारी हो रही है। इस पर रोक लगायी जाए। बेरोजगार मजदूरों को राज्य सरकार रोजगार दे अन्यथा बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। श्री हिमांशु ने कहा कि बिहार का एकमात्र रेलवे प्रशिक्षण केंद्र जमालपुर को एक साजिश के तहत लखनऊ स्थानांतरण करने का राष्ट्रीय जनता दल विरोध करती है। इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। दो महीना बीतने के बावजूद भी कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा अभी तक ब्लीचिंग पाउडर, मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था नही किया जाना जनता का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। धरना में अजीत कुमार, हर्ष कुमार, अरुण चौधरी, राकेश कुमार, प्रीतम ठाकुर, सुमन कुमार, मृत्युंजय कुमार, सिटु कुमार, बांटो यादव आदि शामिल थे।
Home
Bhagalpur
Bihar
Bhagalpur News:विभिन्न मांगों को लेकर राजद का धरना, रेलवे प्रशिक्षण केंद्र जमालपुर के लखनऊ स्थानांतरण खिलाफ होगा आंदोलन - चक्रपाणि
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें