 |
| भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह |
ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कमिटी का विस्तार किया गया है। संगठन का जिला उपाध्यक्ष किरण राजहंस, रूबी सिंह, शशि शर्मा, बबीता मिश्रा को बनाया गया। जिला महामंत्री अनामिका ठाकुर, चांदनी पासवान, जिला मंत्री कुंदन कुमारी, हेलन देवी, डॉ कुमारी अल्का चौधरी, रीना देवी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अंशु प्रियंका, सह कोषाध्यक्ष- नारायणी मिश्रा, कार्यालय मंत्री- प्रेमलता, रूबी मिश्रा, प्रवक्ता - पिंकी बाग़ोरिया, मिडिया प्रभारी नेहा भारती को बनाया गया है। जबकि जिला कार्यसमिति सदस्य हेतु सुमिता सिंह, प्रियंका पाण्डेय, मेनका साहू, ललिता सिंह, मुनमुन घोषाल, सुनीता सिंह, मधुलता दास, सीता देवी, पूनम भगत, सुनीता गोस्वामी, सुषमा सिंह, अंजलि घोष, विदुवाला सिंह, बबीता सिंह, संध्या गुप्ता और अरुणिमा सिंह का चयन किया गया है। जिला टीम की विस्तार करने के दौरान जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा मौजूद थे। इस मौके पर श्वेता सिंह ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हमारी यह कमिटी तन, मन और धन से पार्टी के कार्यों को एक नई ऊर्जा के साथ प्रगति के पथ पर चहुमुखी पहचान दिलाने का काम करेगी। जिसके बल पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचा पाएंगे और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगे।
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें