Mihijam News (Jamtara) कल-कारखानों में उड़ाई जा रही लॉक डाउन नियमो की धज्जिय, प्रदूषण नियंत्रण के तय मानकों का कल-कारखानों में नहीं हो रहा पालन



ग्राम समाचार मिहिजाम
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लागु हुए लॉकडाउन में सभी कल कारखाने को बंद कर दिया गया था, जिससे प्रदूषण पर पूर्ण रूप से नियंत्रण देखने को मिल रहा था। वही आकाश भी साफ व सुहाना प्रतीत होने लगा था। पर वही लॉकडाउन 4.0 आते आते कुछ क्षेत्रों में मिली छूट के बाद अंजनि फेरो अलोयस लिमिटेड कंपनी के खुलते ही शहर मे बढ़ते प्रदूषण के कारण जहां आम लोगों का जीवन संकट में पड़ते जा रहा है। वही शहर में स्थापित कल कारखानों के चिमनियों से निकलने वाली धुएं वातावरण में जहर घोल रही है। इन कारखानों की चिमनियों से निकलने वाली धुएं शहर के लोगों को मुफ्त मे बीमारियां परोस रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 0 से 50 तक स्वास्थ के लिये ठीक माना जाता है। परन्तु इसे अधिक होने पर यह जीव के स्वास्थ पर कुप्रभाव डालता है। हवा में पार्टिकुलेटेड मैटर 2.5 मात्रा 60 माइक्रोग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए। मिहिजाम शहर में यह मात्रा अधिक है। कल कारखानों के संचालकों के मनमानी के आगे प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी के द्वारा जारी किये गये सभी निर्देश बेअसर साबित हो रहे हैं।

कारखानों द्वारा नहीं किया जा रहा है तय मानकों का अनुपालन,  जिससे शहर में विषैली धुएं निकलते हैं।

जहरीले धुएं के कारण बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं शहर के लोग

शहर में स्थापित कारखानों से कार्बनमोनो अक्साईड़, सल्फरडाई आक्साईड एवं नाईट्रोजन डाई आक्साईड जैसी जहरीली धुएं निकलती है। जो श्वास के साथ शरीर में प्रवेश करता है और अस्थमां, फेफड़े में संक्रमण एवं फेफड़े की कैंसर जैसी बीमारियां उत्पन्न करती है। जिससे बचना शहर के लोगों को मुश्किल होने लगा है।

कहते हैं शहरवासी

शहरवासी काजू शर्मा, दीपक ठाकुर, सुनील मिश्रा ने बताया कि कल कारखानों के चिमनियों से निकलने वाली जहरीली धुएं शहर के लोगों बीमारियां परोस रही है। परन्तु इसे नियंत्रित करने के लिये सरकार के द्वारा कोई कदम नही उठाया जा रहा है। कारखाना संचालक सभी नियमों को तक पर रख कर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इनके ऊपर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या कहते हैं अधिकारी

मिहिजाम थाना क्षेत्र के कनगोई चेक पोस्ट स्थित अंजनि फैक्टरी में व्याप्त समस्या जहा के कर्मी ना ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं ना ही मास्क का। जामताड़ा जिला उपायुक्त गणेश कुमार से बातचीत के क्रम में मिली जानकारी के अनुसार अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में पूरी तरह छानबीन कर सभी कारखानों को बोर्ड से अनुमति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है। कारखानों की जांच कराई जायेगी और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें