ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे द्वारा सब्जी 51 वार्डों में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा नन राशन कार्ड धारियों को खाद्य राशन सामग्री वितरित किया गया। जिसमें कई विकलांग, विधवा, बच्चे और बुजुर्ग जरूरतमंद शामिल हैं। अर्जित के बताया कि लॉक डाउन 2 में "फीड द निडी कार्यक्रम" के तहत 5000 परिवारों के 25000 लोगों तक राशन पहुंचाने का कार्य किया है जबकि लॉक डाउन 1 में उन्होंने 3000 परिवारों के 15000 लोगों तक खाद्य राहत सामग्री उपलब्ध कराया था ताकि जरूरतमन्दों को भूखा ना रहना पड़े। अपने भागलपुर आवास पर आज ऐसे जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है जिनका राशन कार्ड नही है और कहीं से अभी तक मदद नही मिला है। भागलपुर विधानसभा के वार्ड 4, 5, 11, 16, 21, 22, 23, 25, 34, 35, 36, 40, 41, 48 में असहाय, जरूरतमंद लोग जिन्हें किसी भी तरह से राहत सामग्री नहीं मिल रही थी ऐसे लोगों को अपने आवास पर बुलाकर 100 से भी ज्यादा लोगों के बीच राशन का वितरण कराया जिसमें 5 दिव्यांग 10 विधवा 10 बुजुर्ग एवं 7 बच्चे शामिल हैं। कई परिवार के बच्चे जिनके माता-पिता लॉक डाउन के कारण दिल्ली जैसे शहर में फंसे हुए हैं उन्हें भी राशन दिया गया। मुख्य रूप से आज वार्ड 40 में मंडल उपाध्यक्ष संजय हरि, वार्ड 41 में अभिषेक पिंटू, वार्ड 5 में अरुण भगत, वार्ड 11 में सुनीता देवी, वार्ड 4 में विकास यादव, वार्ड 16 में संजय भट्ट, वार्ड 48 में मंडल महामंत्री चंदन पांडे, वार्ड 25 में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने प्रमुखता से अपने अपने वार्डों में जरूरतमंदों को खाद्य राहत सामग्री घर-घर जाकर वितरित किया। सभी 51 वार्डों में टीम बनाकर राशन वितरण में मुख्य रूप से संरक्षक देवकुमार पांडे, मंडल वितरण प्रभारी सुरेंद्र पाठक, अनुपलाल साह, रूबी दास, श्रीलाल साह की अहम भूमिका है वहीं तिलकामांझी के मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष विवेकानंद यादव, विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, महामंत्री संजय भट्ट, उपाध्यक्ष प्रमोद वर्माजी, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी, महामंत्री आशीष पांडे, चंदन पांडे, उपाध्यक्ष संजय हरि, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ साह, चम्पानगर मंडल अध्यक्ष गौरव दास, मुन्ना सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी, युवा मोर्चा तिलकामांझी के अध्यक्ष चंदन ठाकुर, राजू श्रीवास्तव, राजू तिवारी, सन्नी मिश्रा, विकास यादव, सुधीर चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता राहत वितरण में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें