Pakur News: उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को ई-पास निर्गत करने हेतु इंसिडेंट कमांडर प्रतिनियुक्त किया गया





 ग्राम समाचार पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:- कोविड-19 महामारी के कारण घोषित लॉकडाउन में फंसे व्यक्तियों की यात्रा हेतु मुख्य सचिव द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ राजीव रंजन द्वारा ई-पास निर्गत किया जाना है। इसी उद्देश्य से उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) पाकुड़ को ई-पास निर्गत करने हेतु इंसिडेंट कमांडर के रूप में प्राधिकृत किया है।
उक्त परिप्रेक्ष्य में उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, (एनआईसी) से संपर्क कर अपनी देखरेख में ई-पास निर्गत करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (डीआईओ) ऋतुराज को कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर,जिला परिवहन कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर एवं जिला नियंत्रण कक्ष में हेल्प डेक्स मैनेजर को अविलंब प्रशिक्षण देने, वहीं ई - पास संबंधित तकनीकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया है।
जिला अंतर्गत वाहनों के पास के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रभात कुमार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने प्राधिकृत किया|
आर. के. पाण्डेय
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें