बिजली पोल गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

ग्राम समाचार, महागामा (गोड्डा)। गुरुवार की दोपहर आंधी  से बिजली का पोल गिर गया, जिससे  एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान महागामा प्रखंड क्षेत्र के बेलटिकरी गांव के संथाली टोला निवासी 60 वर्षीय सूरज मड़ैया के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने द्वार पर बैठे थे  उसी समय तेज आंधी में एक खजूर का पेड़  बगल से गये बिजली तार पर  गिर गया जिससे मृतक के द्वार पर बिजली का पोल भी गिर गया। घटना में  सूरज मड़ैया की  मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही महागामा विधायक  दीपिका पांडेय सिंह ने  प्रखड कर्मचारी को घटना पर भेज कर  आगे की कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

 त्वरित कार्यवाही करते हुए  कर्मचारी पहुचकर घटना का जायजा लिया।

 उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम  के बाद आगे की जो भी प्रकिया है की जाएगी।
- ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें