ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट गोड्डा:- गुरुवार 7 मई को ज्ञानस्थली परिवार ने पुनः जिला प्रशासन के तत्वावधान में रेडक्रॉस द्वारा अडाणी फॉउंडेशन और नगर परिषद के सहयोग से संचालित कम्युनिटी किचन में अपना उल्लेखनीय अंशदान दिया। विद्यालय परिवार की ओर से गुरुवार सुबह समीपवर्ती राज्यों एवं जिले से जिला प्रशासन द्वारा गोड्डा लाए गए प्रवासी मजदूरों के अलावा उनके मेडिकल टेस्ट व स्वागत में लगे 130 लोगों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया गया। स्थानीय गोड्डा कॉलेज स्थित स्वागत सह राहत शिविर में ज्ञानस्थली विद्यालय के निदेशक समीर दुबे ,रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत झा, अखिल झा एवं मोहम्मद इम्तियाज अहमद, श्री अमरेंद्र सिंह उर्फ (बिट्टू) ने उक्त कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
॥ भुपेन्द्र कुमार चौबे॥


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें